खरीदी केन्द्रों में धान की भीगने से बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश
बालाघाट -कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले के सभी 193 धान खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जिले में 09 से 12 जनवरी 2022 की अवधि में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए केन्द्रों में खरीदी गई धान को पानी में भीगने से बचाने के लिए समुचित इंतजाम किये जायें। खरीदी केन्द्रों पर भंडारित धान का अतिरिक्त ट्रक लगाकर तेजी से परिवहन कराने कहा गया है। इसी प्रकार गोदाम स्तरीय केन्द्रों पर खरीदी गई धान को तत्काल गोदाम में भंडारित करने कहा गया है। किसानों द्वारा लाई गई धान की तौल संभवत: कवर्ड स्थान पर ही करने एवं तौल के बाद तत्काल बारदानों की सिलाई कर उन्हें उंचे स्थानों पर स्टेकिंग लगाकर रखने के निर्देश दिये गये है। असामयिक वर्षा की स्थिति में खरीदी गई धान को भीगने से बचाने के लिए उसे तिरपाल एवं प्लास्टिक से ढकने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों पर पानी का भराव न होने दें और किसानों को अपनी उपज तिरपाल आदि से ढक कर लाने कहें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.