चोरों ने मोबाईल दुकान से लाखो के मोबाईल पर किया हाथ साफ
बालाघाट- नगरीय क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की वारदात कोरोना महामारी की तरह बढ़ती जा रही है। जहां बीते दिनों तीन नकाबपोशो ने गुजरी बाजार में ज्वेलर्स की शॉप पर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं शहर के बीचो-बीच कच्छी मोहल्ला में चोरो ने एक मोबाईल शॉप की दुकान को निशाना बनाकर लाखो रूपये के मोबाईल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बहरहाल एक के बाद एक चोरी की घटना ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिये है, वहीं अब लोगों को अपनी संपत्ति की सुरक्षा का भय सताने लगा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.