जैविक खेती पर छात्र-छात्राओं को दिया गया 5 दिवसीय प्रशिक्षण
बालाघाट -राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव, बालाघाट में म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत एवं स्व. दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय, किरनापुर के बीए. तथा कॉमर्स प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रओं द्वारा व्यावसायिक पाठयक्रम के अंतर्गत जैविक खेती पर दिनांक 03 से 07 जनवरी 2022 को पांच दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. राऊत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार जाटव द्वारा जैविक खेती के अंतर्गत केचुआं खाद के तरीके एवं उपयोग में विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही जैविक कीटनाशक में दषपर्णीय अर्क, निमास्त्र, बह्रामास्त्र, बीजामृत, संजीवक, जीवामृत, पंचगव्य, समृद पंचगव्य एवं अग्नेयास्त्र आदि जैविक कीटनाषक का पौधों पर प्रभाव तथा उससे होने वाले लाभ कैसे लिया जा सकता हैं एवं इसका प्रदर्शन भी किया गया एवं बायो पेस्टीसाईड, बायो कीटनाशक एवं जैव उर्वरक पर सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। केन्द्र के प्रमुख डॉ. राऊत ने छात्रों के कृषि में स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मुर्गीपालन, बकरीपालन, मशरूम उत्पादन एवं नर्सरी उत्पादन आदि द्वारा युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही वर्मीवाश बनाने की विधि एवं उसके उपयोग तथा महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. रमेश अमूले द्वारा मशरूम की खेती के उत्पादन एवं बीज बनाने के बारे में जानकारी प्रदान की। केन्द्र के कम्प्यूटर विज्ञान की विशेषज्ञ कुमारी अंजना गुप्ता के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण में डिजिटल लिटरेसी पर व्याख्यान दिया गया। जिसमें छात्र-छात्रओं को मोबाईल साफ्टवेयर, क्लाउड कम्प्यूटिंग, सायबर सुरक्षा, तकनीकी ट्रिक्स के बारे में समझाया। इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. धुवारे, डॉ. धर्मेन्द्र आगाशे, डॉ. एम.पी. इंगले एवं श्री जितेन्द्र नगपुरे उपस्थित रहें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.