बालाघाट में बीआरसी अमले को दिया गया दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण
बालाघाट -जनपद शिक्षा केंद्र बालाघाट में दिव्यांग बच्चो के आई ई डी गतिविधि अंतर्गत बीआरसी अमले का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण 7 जनवरी 2022 को आयोजित किया गया। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी0 एल0 मेश्राम के निर्देशन में प्रशिक्षण में ब्लॉक बालाघाट के बीआरसीसी श्री नरेन्द्र कुमार राणा, समस्त बीएसी, आठ जनशिक्षा केंद्रों के समस्त जनशिक्षकों को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से निर्धारित की गई आई ई डी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दिव्यांग छात्रों तक सुचारू रूप से पंहुच, दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता अनुरूप सहयोग, अकादमिक सहयोग, उनकी शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने एवम निराकरण करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में जिला स्तर से डाइट बालाघाट से श्री पी0 के0 निकुसे (वरिष्ठ व्याख्याता एवम प्रशिक्षण प्रभारी), जिला शिक्षा केन्द्र बालाघाट से श्री शिरीष थानथराते एपीसी,आई0ई0डी0 ने प्रशिक्षण में आवश्यक जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्रीमती मंजुषा ढोके एम आर सी एवम श्रीमती शारदा चित्रिव एम आर सी, जनपद शिक्षा केन्द्र बालाघाट के द्वारा दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.