कलेक्टर डॉ मिश्रा ने कोविड मरीजों के उपचार संबंधी तैयारियों का लिया जा
बालाघाट-कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 07 जनवरी को जिला चिकित्सालय बालाघाट, आईटीआई के पीछे बनाये गये कोविड अस्पताल एवं कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, डीपीएम श्री डेहरिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ मिश्रा ने इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं बुढ़ी के अस्पताल में आक्सीजन सप्लाय वाले बेड एवं कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई में आक्सीजन प्रदाय की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बेड पर आक्सीजन सप्लाई के लिए बिछाई गई पाईप लाईन को चेक करने एवं उसे दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ने पर आक्सीजन सप्लाय वाले बेड पर्याप्त संख्या में सभी सुविधाओं सहित उपलब्ध रहना चाहिए। जिससे कोविड के मरीजों का सुगमता से उपचार हो सके और उन्हें जरूरी दवायें एवं सुविधायें प्राप्त हो सके।
कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बुढी में नगर पालिका के फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया और जल प्रदाय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका द्वारा वैनगंगा नदी के किनारे बनाये जा रहे प्रधानमंत्री आवासों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतिश मटसेनिया भी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.