रायपुर, दिनांक 14 जनवरी 2022
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शहर की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *379वें दिन* में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, बंजारी चौक, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को निःशुल्क गर्म भोजन वितरण के साथ तिल लड्डू दिया गया साथ ही जरूरतमंद वृद्धजनों एवं परिजनों को ठण्ड से बचने के लिए गर्म कम्बल मुहैय्या कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था हर समाज धर्म के पावन पर्व के मौके पर सामाजिक सद्भाव मानवता के आधार विशेष तौर पर इस तरह का कार्य करती रहती है तथा संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को एक साल पूर्ण करते हुए माह जनवरी 2021 से नियमित रूप से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अरहम खान, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.