अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - विगत दिवस जैजैपुर में मिली अज्ञात शिशु के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखे जाने और उसे उचित ईनाम दिये जाने की घोषणा जैजैपुर पुलिस ने की है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि विगत दिनांक 07 जनवरी को सीएचसी जैजैपुर के स्टाफ नर्स कमरा से लगा सेप्टिक टैंक के ऊपर एक अज्ञात नवजात शिशु (बच्ची) का शव मिलने की सूचना पर थाना जैजैपुर में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। नवजात शिशु (बच्ची) को किसके द्वारा छोड़ा गया है ? इसकी जानकारी बताने वाले को थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा उचित ईनाम दिया जावेगा तथा उसका नाम भी गोपनीय रखा जावेगा। उक्त शिशु के बारे में जिसे भी सही जानकारी हो वे थाना प्रभारी जैजैपुर के मोबाइल नंबर 9479193116 पर सीधे थाना पहुंचकर जानकारी दे सकते हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.