अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - शहर पेट्रोलिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन के पास बाइक चोरी करने के लिये रेकी कर रहे दो लड़कों से कड़ी पूछताछ के दौरान बाइक चोरी के आरोप में गाड़ी की जप्ती के साथ अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आज दिनांक 14 जनवरी को अकलतरा शहर पेट्रोलिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन के पास दो लड़के बाइक चोरी करने के लिये रेकी करते पकड़े गये , जिन्हें पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम पता सही नहीं बताये। बाद में दोनों लड़कों से कड़ाई से पूछताछ करने पर वे रेलवे स्टेशन में बाइक चोरी करने के लिये आना बताये। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक पल्लव भापुसे को देने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी रापुसे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर निकोलस खलखो के कुशल नेतृत्व में संदिग्ध दोनों लड़कों से थाना अकलतरा क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल चोरियों के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 26.11.2021 को ग्राम कोटगढ़ मेन रोड के पास से एक काला रंग का एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करना एवं अपने घर ग्राम सरई सिगार चौकी हरदी बाजार कोरबा में छुपाना बताया। चोरी के मसरुका मोटर साइकिल आरोपी की निशानदेही में जाकर कब्जा पुलिस लिया गया जो थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 407/21 धारा 379 आईपीसी से सम्बंधित होना पता चला। आरोपी चंद्रहास यादव पिता महेश यादव (19 वर्ष) पता सराय सिंगार चौकी हरदी बाजार एवं देव कुमार साहू पिता देवी कुमार साहू (19 वर्ष) सराय सिंगार चौकी हरदी बाजार कोरबा के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 14 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 47/21 धारा 379 आईपीसी मैं चोरी के मोटर साइकिल बरामद करने में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक लखेश केवट और प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा , मनोज तिग्गा सहित स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.