छुरिया -ताहिर खान:- जिला राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले छुरिया थाना के प्रभारी निलेश पाण्डेय का हुआ तबादला वे अब खैरागढ़ थाना प्रभारी के रूप में जाने जायेंगे । हालांकि थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय पुर्व में मोहला थाना के प्रभारी रहकर उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों की हर समस्याओं व हर गतिविधियों से अवगत होकर अपने कार्य के चलते मोहला वासीयों में अपना एक अलग पहचान बनाकर नगर पंचायत छुरिया तबादला होने पर भी नगर की हर छोटी-बड़ी समस्याओं से अवगत होकर उसका हल निकाला है व कोरोनावायरस के शुरुआत से उन्होंने अपना पुरा योगदान नगर को दिया । सबसे बड़ी बात यह देखा गया कि एक थाना प्रभारी होने के नाते किसी प्रकार कि वाहवाही लूटने का कार्य नहीं किया वे अपने काम से व बातों से थाने में पहुंचने वाले सभी लोगों का दिल जीता है। जिसके चलते वे ऐसे थाना प्रभारी बनकर सामने आये जो अबतक इस क्षेत्र को नहीं मिल पाया । जैसा भी व्यक्ति उनसे फरीयाद लेकर पहुंचा वो कभी असंतुष्ट होकर नहीं आया हालांकि थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय अपने कर्तव्य के चलते चोर उचक्कों पर पैनी नजर बनाकर एक अलग पहचान बनाने में सफल नजर आए हैं । आपको बता दें छुरिया थाना प्रभारी के साथ-साथ चिचोला व जोब चौंकी का कमान अपने हाथों में रखकर हर तरह के मामलों का निपटारा किए हैं। थाना प्रभारी का सरल स्वभाव ऐसे रहा मानों बहुत कम ही ऐसे अधिकारीयों से देखने को मिलता है। ऐसे में कितने जल्दी समय कट गया पता ही नहीं चला और छुरिया थाना प्रभारी का तबादला सूची में आ जाने के बाद छुरिया नगर में जितने थाना प्रभारी के संपर्क में रहे उन्होने बहुत अफसोस जताया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.