दुर्ग पुलिस द्वारा विगत वर्ष 2022 में 29 कोरोना एवं अन्य गंभीर मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अन्य हॉस्पिटल पहुँचाया गया...
दिनांक 13.01.2022 को हाईटेक हॉस्पिटल ,नेहरू नगर में भर्ती गंभीर मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर परिजनों के द्वारा बाहर ले जाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग मांगा गया
जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा द्वारा तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किये जाने पर यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस तथा रायपुर पुलिस के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए तत्काल ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर
नेमीचंद जैन पिता भूरालाल जैन ,उम्र 77 वर्ष ,निवासी वैशाली नगर भिलाई को दोहपर 16.04 बजे हाईटेक हॉस्पिटल से 16.54 बजे एयरपोर्ट रायपुर 50 मिनट में पहुंचाया गया।
मरीज को रायपुर के एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस से हैदराबाद पहुँचाया गया। संवेदनशील पुलिस अधिकारी मीणा द्वारा हैदराबाद के अधिकारियों से संपर्क कर बेगमपेट एयरपोर्ट से यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद पहुचाने की भी व्यवस्था की गई।
दुर्ग पुलिस द्वारा विगत वर्ष 2022 में 29 कोरोना एवं अन्य गंभीर मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अन्य हॉस्पिटल पहुँचाया गया।
ग्रीन कॉरिडोर के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग-02 के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा नेहरू नगर चौक में सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह सुपेला चौक में सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत यादव चंद्रा मौर्या चौक में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश देवांगन
पावर हाउस चौक में सहायक उपनिरीक्षक हुकुम सिंह खुर्सीपार तिराहा में उप निरीक्षक बाबूलाल राय डबरा पारा तिराहा में सहायक उपनिरीक्षक निर्दोष
एक का सिरसा गेट चौक में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रिका मारकंडे रॉयल खालसा कटिंग में हाईवे पेट्रोलिंग 3 कांजी हाउस में हाईवे पेट्रोलिंग फॉर
एवं कुमारी टोल प्लाजा में सहायक उप निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव द्वारा मोर्चा संभाला गया।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.