पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री सतीश साहू को बनाए गए दुर्ग संभाग का समन्वयक
गुण्डरदेही । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदेश महामंत्री सतीश साहू को दुर्ग संभाग का समन्वयक बनाया गया है जिसके अंतर्गत दुर्ग बेमेतरा बालोद राजनांदगांव कवर्धा व मानपुर मोहला जिला शामिल है श्री साहू ने बताया कि आगामी दिनों में संभाग स्तरीय सम्मेलन राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री गृहमंत्री सहित प्रदेश के सभी नेतागण आएंगे श्री साहू ने आगे बताया कि कोविड-प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी कार्यक्रम की समीक्षा के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चाैलेश्वर चंद्राकर शीघ्र ही प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर चर्चा करेंगे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.