रतनपुर महामाया चौक मे बस नही रूकने से पर्यटक महामाया दर्शन करने वाले श्रद्धालु ,व नगरवासी परेशान ..
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर ..रतनपुर के महामाया चौक में बस का स्टॉपेज कुछ दिनों से नहीं हो रहा जिसके चलते दूरदराज से आए दर्शनार्थियों तथा नगर वासियों को यात्रा के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है बता दें की महामाया चौक में वर्षों से बसों का स्टॉपेज सुचारू रूप से हो रहा था लेकिन कुछ दिनों से बस के स्टॉपेज नहीं होने से यात्री बेहद ही परेशान है जब महामाया चौक पर बस आती है
तो यात्री अब रुकेगा तब रुकेगा करके आस लगाएं बैठे रहते हैं लेकिन देखा जा रहा है की बस का स्टॉपेज महामाया चौक में कुछ दिनों से नहीं हो रहा है जैसे ही बस आगे बढ़ता है तो यात्री बस के पीछे दौड़ने लग जाते हैं इस दौरान कभी भी हादसा होने का डर बना हुआ है, बस ठहराव की मांग को लेकर थाना प्रभारी व एसपी को मांग पत्र सौपा गया है मांग पत्र मे राहगीरो ने बताया कि महामाया चौक पर वर्षो से बसों का ठहराव होते आ रहा था , किंतु सप्ताहभर पहले बंद करवा दिया है । जिससे बसें अब नया बस स्टैंड में जाकर रुक रही है , जो नगर से काफी दूर स्थित है ,तथा यात्रियों को सामान लाने ले जाने में भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है । जिसका खामियाजा नगर की जनता के साथ – साथ बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों व पर्यटकों को भी भुगतना पड़ रहा है । टैक्सी चालकों द्वारा यात्री बसों के चालक – परिचालक से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।वहीं इस मामले में कोटा एसडीओपी का कहना है की
महामाया चौक में होगी बसों के स्टॉपेज

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.