Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 10, 2022

फूड पॉयजन के कारण चिखलाकसा के 4 बच्चो को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जानिए फूड पॉयजन का क्या है कारण।

 फूड पॉयजन के कारण चिखलाकसा के 4 बच्चो को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जानिए फूड पॉयजन का क्या है कारण। 




चिखलाकसा :- चिखलाकसा वार्ड क्रमांक -11 मे फूड पॉयजन के कारण 4 बच्चो को लगातार उल्टी , पेट मे दर्द और बुखार आने लगा। इस स्थिति को देखते हुए। परिवार के सदस्यों द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया गया। और तुरन्त चिखलाकसा स्थिति सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। 



बच्चो की स्थिति को देखते हुए

 सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा तुरन्त उपचार प्रारम्भ किया गया। 


अस्पताल मे भर्ती हुए बच्चे का नाम इस प्रकार है :-


1. दिशा साहू , पिता - विजय साहू उम्र 10 वर्ष। 


2.खेजल साहू, पिता - विजय साहू, उम्र 5 वर्ष। 


3. हर्ष विश्वकर्मा , पिता - संतोष विश्वकर्मा, उम्र 10 वर्ष। 


4.शुभम विश्वकर्मा, पिता-संतोष विश्वकर्मा उम्र 3 वर्ष। 


को सरकारी अस्पताल चिखलाकसा मे भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही। 



चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद , सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, नगर पंचायत सीएमओ सरकारी अस्पताल पहुँचकर बच्चो की स्वास्थय की जानकारी ली गई। जहाँ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बताया गया। की अभी सभी 3 बच्चे की हालत ठीक है। वही एक बच्चे शुभम विश्वकर्मा 3 वर्ष की हालत को देखते हुए। बालोद रिफर करने की बात कही गई। बालोद रिफर की बात सुनकर अध्यक्ष द्वारा तत्काल बालोद जिला अस्पताल भेजने को कहा गया। 

उल्टी करते बच्चे :-


सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से फूड पॉयजन  कैसे हुआ इसकी जानकारी लिया गया। तब डॉक्टर द्वारा बताया गया। यह बुखार ,उल्टी , और पेट मे दर्द होने का कारण गंदा पानी पीना, खराब खाद्य या बाशी खाना का सेवन  करना, बताया गया। जिसके वजह से बच्चो को इस तकलीफ से गुज़रना पड़ रहा है। कही न कही घर मे या घर के बहार बच्चो को सही आहार नही मिलने के कारण यह फूड पॉयजन हुआ है। 



परिवार के सदस्यों के द्वारा यह बताया गया की हमारे घर मे बच्चो को खाना और पानी साफ सुथरा दिया जाता है। और कोरोना संक्रमण को देखते हुए बच्चो को पानी उबाल कर दिया जाता है। यह बात बताया गया। घर के खान पान सही है। यह सब बोर के द्वारा चिखलाकसा के सभी घरों मे जाने वाला पानी के वजह से है और प्राथमिक शाला मे खाना सही तरीके से ना मिलना बताया गया। जिसके वजह से हमारे बच्चो को उल्टी, पेट मे दर्द, और बुखार होना बताया गया। 



परिवार के सदस्यों द्वारा यह प्रशासन से यह मांग किया जा रहा है। की चिखलाकसा के बोर द्वारा घरों घर जाने वाला पानी की जाँच किया जाय। और चिखलाकसा स्थित प्राथमिक शाला मे बच्चो को दिया जाने वाला भोजन की जाँच करने की आग्रह किया गया। जिससे किसी परिवार के बच्चो को फूड पॉयजन बीमारी से गुजरना ना पड़े। 



मौके पर उपस्थित परिवार के सदस्य व   मोहल्लेवासी उपस्थित सदस्य विजय साहू, हेमंत यादव, राजू साहू, संतोष विश्वकर्मा, अनिल पटेल, तोरण लाल साहू, टिकम निर्मलकर , यामिनी साहू, सीमा विश्वकर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad