सभी लोग सतर्क रहें, घबराएं नहीं और कोरोना निरोधक व्यवहारों का पालन करें- कलेक्टर
मुरैना 09 जनवरी 2022/कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने सभी जिलेवासियों को समझाईश दी है कि सभी लोग सतर्क रहें, घबराएं नहीं और कोरोना निरोधक व्यवहारों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर, कार्य स्थल पर मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक आयोजनों में सामाजिक दूरी, सेनेटाईजर से हाथ साफ करने संबंधित व्यवहार का पालन करें।
कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने नागरिकों से अपील है कि कोविड के प्रारंभिक लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर फीवर क्लीनिक में अपनी जांच तुरंत करवाएं, स्वयं ईलाज न करें, ऐसी स्थिति में कई बार जान का जोखिम रहता है। पूर्ण सुरक्षा के लिए कोविड टीकाकरण करवाएं, निर्धारित अवधि में दोनों डोज लगवाएं। सामाजिक दूरी का पालन करना एवं मास्क अनिवार्यतः लगाना इस व्यवहार को अपने दैनिक जीवन शैली का एक हिस्सा बनाना होगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.