Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 14, 2022

आयुष मंत्री श्री कावरे ने 50 लाख की लागत से भीकेवाड़ा धुर्वा के बीच पुलिया निर्माण हेतु भूमि पूजन किया आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा इस पुलिया को शंकर पुलिया के नाम से जाना जाएगा

 आयुष मंत्री श्री कावरे ने 50 लाख की लागत से भीकेवाड़ा धुर्वा के बीच पुलिया निर्माण हेतु भूमि पूजन किया


आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा इस पुलिया को शंकर पुलिया के नाम से जाना जाएगा



     बालाघाट।आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे ने 13 जनवरी 2022 को भीकेवाड़ा से धुर्वा रोड पर नदी पर 50 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा कि इस पुलिया के लिए शंकर बघेले जी ने बहुत बार मुझसे कहा है, वह लगातार मेरे पीछे लगे रहे इसका ही परिणाम है कि यह पुलिया निर्माण के लिए आज भूमि पूजन हो रहा है । अतः पुलिया बनने के बाद बघेल जी के नाम से इस पुलिया को शंकर पुलिया के नाम से जाना पहचाना जावेगा।



     मंत्री श्री कावरे ने कहा कि माध्यमिक विद्यालय के बाल कैबिनेट ने अपनी मांग अच्छी तरह से शालीनता से रखी है । बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री बालक नितिन वाडीवा बधाई का पात्र है जिसने मंच पर आकर अच्छी तरह से बोल कर अपनी मांग रखी। उनकी मांग पर आयुष मंत्री श्री कावरे ने जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि माध्यमिक स्कूल में 2 शिक्षक नियुक्त किए जाए। आयुष मंत्री श्री कावरे ने मंच से कहा कि मैंने इस गांव के लिए सभा मंच की मांग पूरी की है। आपके गांव के स्कूल की बाउंड्री वाल भी बनेगी और रोड भी बनेगी । मुझे यह सौभाग्य मिला है कि मैं आपके गांव का पुलिया बना सका । मैं आपके आशीर्वाद से मंत्री बना हूं इस कारण इस पुलिया को बना पा रहा हूं। यदि मैं मंत्री नहीं होता तो यह संभव नहीं होता लिंगा। फीडर की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। मैंने इस क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई विभाग के आला अफसरों को नई तकनीक से सिंचाई परियोजना बनाने कहा है । जल्द ही प्रेशर पाइप लाइन इरीगेशन के माध्यम से पानी लिफ्ट कर खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना बनेगी।


बाल केबिनेट के प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने आयुष मंत्री श्री कावरे को सौंपा ज्ञापन


     ग्राम भीकेवाडा में पुलिया निर्माण हेतु भूमि पूजन हेतु पहुंचे आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे को शासकीय माध्यमिक शाला भीकेवाड़ा के बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री बालक नवीन कुमार वाड़ीवा एवं शिक्षा मंत्री ज्ञापन सौंपकर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल बनाए जाने एवं शिक्षकों की भर्ती किए जाने की मांग की। बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री  नितिन वाडिवा मंच से बड़ी ही साफगोई और सादगी पूर्ण परंतु आत्मविश्वास से अपनी बातें आयुष मंत्री श्री कावरे के समक्ष रखी। आयुष मंत्री कावरे ने बालक नितिन के आत्मविश्वास की तारीफ की और मंच से घोषणा की कि जल्द ही विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती होगी, इस संबंध में जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। बाउंड्री वाल की मांग भी पूरी की जावेगी।  मंत्री श्री कावरे ने बालक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad