मॉर्निंग वॉक पर निकले आयुष मंत्री ने तहसील कार्यालय परिसर एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बाजार स्थल की सफाई करवाने एवं छात्रावास में विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बालाघाट।तीन दिवसीय प्रवास पर परसवाड़ा पहुंचे आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे की मॉर्निंग पार्क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मॉर्निंग वॉक के दौरान जहां मंत्री जी जनता से सीधा संवाद करते हैं वही वह विभिन्न कार्यों एवं सफाई व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हैं। आज 14 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले आयुष मंत्री श्री कावरे ने तहसील परिसर एवं बाजार स्थल का जायजा लिया कचरा पड़ा देख उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परसवाड़ा को निर्देश दिए कि बाजार परिसर की सफाई ठेकेदार से करावे एवं मैदान के गड्ढों में मुरूम भराने का काम भी करें। वहीं उन्होंने शासकीय बालक छात्रावास का भी अवलोकन किया छात्रावास अधीक्षक श्री डालीराम मस्करे द्वारा बिजली की समस्या से अवगत कराया गया। आयुष मंत्री श्री कावरे ने जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को 01 सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था ठीक करने एवं योग कक्षा संचालन हेतु योगा सेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.