Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 4, 2022

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के द्वारा प्रदेश में बनाये गए जिलेवार 52 समन्वयको के माध्यम से ’तलाशे जौहर’ के अंतर्गत की गई लगभग 300 नए रचनाकारों की खोज

 मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के द्वारा प्रदेश में बनाये गए जिलेवार 52 समन्वयको के माध्यम से ’तलाशे जौहर’ के अंतर्गत की गई लगभग 300 नए रचनाकारों की खोज


दमोह। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के द्वारा प्रदेश में बनाये गए जिलेवार 52 समन्वयको के माध्यम से ’तलाशे जौहर’ के अंतर्गत लगभग 300 नए रचनाकारों की खोज की गई है। उर्दू अकादमी द्वारा एक बार फिर प्रदेश के नए रचनाकारों को मंच देने के लिए तलाश ए जौहर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस बार प्रदेश के शहरों, कस्बों एवं गाँवों से रचनाकारों की खोज के लिए प्रदेश के हर एक जिले से समन्वयक बनाए गए हैं जिनके माध्यम से नए रचनाकारों की खोज जारी है। इस प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में जिला समन्वयकों के माध्यम से लगभग 300 के करीब काव्य रचनाएं प्राप्त हुई थी। रचनाओं के माध्यम से रचनाकारों के चयन हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसके द्वारा लगभग 220 नए रचनाकारों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है। अब अगले चरण में 11 जनवरी से 16 जनवरी के बीच चयनित रचनाकारों को फिलबदीह शायरी मुकाबला (तात्कालिक शायरी प्रतियोगिता) के लिए भोपाल आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ मौलिक लेखन के लिए चयनित रचनाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस प्रक्रिया के माध्यम से नए रचनाकारों के नाम उर्दू अकादमी द्वारा वर्तमान में तैयार की जा रही डिजिटल डाइरेक्टरी में अंकित किये जायेंगे। अकादमी की डिजिटल डायरेक्टरी के माध्यम से प्रदेश के रचनाकारों को देश दुनिया मे पहचाना जा सकेगा और उनकी प्रतिभा को मंच मिल सकेंगे। उर्दू अकादमी के उपरोक्त अभियान एवं भविष्य में होने वाली अन्य गतिविधियों के समन्वय हेतु जिला दमोह से जनाब अदीब दमोही को समन्वयक बनाया गया है। जिनके सहयोग से दमोह जिले के हर गाँव और बस्ती के रचनाकारों व कलाकारों को अवसर उपलब्ध होंगे, ऐसा विश्वास ही नहीं पूरा यकीन है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad