जिला जांजगीर चाँपा छत्तीसगढ़-
कुआ मे गिरने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत
हसौद-हसौद थाना अंतर्गत ग्राम देवरीमठ में कुएं में गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतका भूरीबाई निराला (सतनामी)उम्र 70 वर्ष पति स्व. हरिराम निराला घर में बने कुआं के पास गुड़ाखु करने के लिए गई हुई थी बता दे यह घटना शाम 3,4 बजे की है इसी दौरान अचानक फिसल जाने के कारण महिला कुएं में गिर गई जिससे उसके सर पर गंभीर चोट लग गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के लगभग एक घंटे बाद जब परिजनों ने कुआं पर जाकर देखा तो महिला का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। जिसके बाद परिजनों ने शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.