जिला जांजगीर चाँपा छत्तीसगढ़
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
20 जनवरी 2022 को रात्रि 9 बजे पीड़िता नाबालिग बालिका उम्र लगभग 13 वर्ष जो दिशा मैदान जाने के लिए अपने घर पीछे बने टायलेट तरफ गयी थी ,उसी समय इनके मुहल्ले के मुकेश साहू पिता तेरस साहू उम्र 23 साल निवासी नवागढ़ जो रात के अंधेरे में टायलेट के पीछे छुपा था, पीड़िता को आते देखकर इसके हाथ को पकड़कर खीचकर मुंह को बंद कर दिया, हाथ में रखे टार्च को फेंक दिया और वहीं थोड़ी दूर ले जाकर इसके साथ बलात्कार किया और घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया, जिससे पीड़िता डर के कारण घर में नहीं बता रही थी, बाद में हिम्मत कर पुरी घटना घर वालों कॊ बताई, तो तब पिडिता अपने माता पिता के साथ थाना आकर घटना की रिपोर्ट कराई ,पिडिता के रिपोर्ट आधार पर धारा 376 , 506 भादवि एवं 04 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिले के वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश के पालन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस परमा के आवश्यक मार्गदर्शन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए नवागढ पुलिस द्वारा आरोपी मुकेश साहू पिता तेरस साहू निवासी नवागढ़ जो कहीं भागने के फिराक में राधाभांठा के पास साधन का इंतजार करते खड़ा है एसी सूचना मुखबीर से मिली थाना प्रभारी नवागढ़ गणेश राजपूत व उपनिरिक्षक बी० एन० बनाफर की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकडा,आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड भेजा गया है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.