रिपोर्टर सुमीत राज साहू की रिपोर्ट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल ने गणतंत्र दिवस के पूर्व राजधानी रायपुर के महापुरुषों की प्रतिमाओं का किया साफ-सफाई
23 जनवरी,रविवार/रायपुर गणतंत्र दिवस के पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल,रायपुर द्वारा राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं का साफ-सफाई किया गया।
जिला मुख्य संगठक जसविंदर सिंह गिल (अमन गिल) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के भारतमाता,भीमराव आंबेडकर,लाल बहादुर शास्त्री,राजीव गाँधी,इंदिरा गाँधी, महात्मा गाँधी,सुभाष चन्द्र बोस,भगत सिंह जी की प्रतिमाओं का साफ़-सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर महापुरुषों को नमन किया।
जिला मुख्य संगठक जसविंदर सिंह गिल ने बताया कि हमारे देश के महापुरुष जिन्होंने राष्ट्रनिर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उनकी प्रतिमाओं का आज सेवादल के द्वारा साफ-सफाई कर नमन किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.