83 हजार 413 किसानों से 41 लाख 23 हजार 227 क्विंटल धान की हुई खरीदी
15 जनवरी 2022 खरीदी की अंतिम तिथि
बालाघाट। जिले में किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के व्यापक इंतजाम किये गये है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 मे 29 नवंबर 2021 से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी प्रारंभ की गई थी। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए कुल 193 केन्द्र बनाये गये है। चालू सीजन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 रखी गई है।
आज दिनांक 13 जनवरी 2022 तक जिले के 193 खरीदी केन्द्रों पर 81 हजार 327 किसानो से 800 करोड़ रुपये की कुल 41 लाख 23 हजार 227 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है । इसमें से 28 लाख 22 हजार क्विंटल धान की खरीदी केन्द्रों से गोदामों में परिवहन किया जा चुका है। जिन किसानों को एसएमएस नहीं मिला है, उन्हें द्वितीय एसएमएस भेजा जा रहा है। जिन किसानो को द्वितीय एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है वे अपनी जानकारी सम्बन्धित समिति मे दर्ज कराकर एसएमएस प्राप्त कर सकते है। 12 जनवरी 2022 तक JIT पोर्टल के माध्यम से 30 हजार 667 किसानो को धान का भुगतान कर दिया गया है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.