Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 13, 2022

खाकी के रंग स्कूल के संग" कार्यक्रम का हुआ वर्चुअल शुरुआत

*"खाकी के रंग स्कूल के संग" कार्यक्रम का हुआ वर्चुअल शुरुआत*


 *स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पंप हाउस में हुआ पहला कार्यक्रम*

 


  सेंट्रल न्यूज़ इंडिया:-   विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर  देश सेवा का भाव जगाने,समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा *"खाकी के रंग स्कूल के संग"* कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी  जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बेड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट  सहित संकटकालीन परिस्थितियों में  आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे थे ।  किंतु कोविड-19 संक्रमण के कारण ऑफलाइन कक्षाएं बंद होने के कारण पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा चलाया गया अभियान बंद हो गया था ।


        श्री  भोजराम पटेल द्वारा नया प्रयोग करते हुए कार्यक्रम को अब ऑनलाइन क्लास के माध्यम  से वर्चुअल रूप में प्रारंभ किया गया है । 


        आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पंप हाउस में *खाकी के रंग स्कूल के संग* कार्यक्रम की वर्चुअल  शुरूआत की गई । 

           इस कार्यक्रम में श्री भोजराम पटेल स्वयं उपस्थित हुए और कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया  । इस कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट  सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही  संकटकालीन परिस्थितियों में  आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया ।

          इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक लांडे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक गायत्री शर्मा, चौकी प्रभारी श्री उप निरीक्षक नवल साव ,प्रधान पाठिका आकांक्षा देवांगन,राजनंदिनी सोनी,महिला आर रेहाना फातिमा,आर रोहित रात्रे,राकेश जांगड़े,डेमन ओगरे सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad