मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जांजगीर-चाम्पा का दौरा कार्यक्रम , स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे मालखरौदा विकासखंड के ग्राम मोहतरा पहुचेंगे.
वे यहां 12.40 से 1 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 01.10 बजे मोहतरा से डभरा ब्लाक के ग्राम कोसमंदा के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.25 से 1.55 बजे तक ग्राम कोसमंदा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 01.55 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
*जिला ब्यूरो योगेश चौहान*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.