सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
यूथ फेडरेशन ने जिला प्रशासन पर लगाया निष्क्रियता का आरोप कहा
डामर प्लांट के धुंए में रहने को मजबूर वार्ड वासी
बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई कारवाई।।
राजेश नाग प्रदेश उपाध्यक्ष आल इंडिया यूथ फेडरेशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हमने फेडरेशन के माध्यम से ऐसे प्लांट के जहरीली धुएं परेशान वार्ड वासियों को मिलने वार्ड तक गए और भी मूलभूत समस्या को जाना व मैं स्वयं जिला प्रशासन को लिखित रूप में दिनांक 30/03/2021 को अवगत कराया।
उसी दिन वार्ड वासियों के साथ डामर प्लांट गए,तो देखा कि डामर प्लांट से निकलने वाली धुआं इतनी बदबू दार है ऐसे धुआं से नवजात शिशु और बच्चों के साथ बड़े भी इसका शिकार हो सकते हैं। ऐसे धुएं फेफड़ों तक पहुंचे तो कई बीमारियों से पीड़ित होना पड़ेगा।
लगभग एक साल होने जा रहा है जिला प्रशासन की ओर से बच्चों, पुलिस जवान, वार्डवासीयो के हितों को देखते हुए कोई भी उचित कारवाई नहीं हुई। बल्कि और भी धड़ल्ले से चलाया जा रहा है इस वार्ड के लोगों में जहरीली धुआं से डर बना हुआ है, माता - पिता अपने बच्चों को उस धुएं के डर के कारण घर से बाहर नहीं निकालते हैं। इस धुएं से काफी तकलीफ होती है स्वाभाविक है कि आंख जलना,दम घुटना और कई बीमारियों को जन्म देती है,अभी भी वर्तमान में मैं हमेशा अधिकारियों को अवगत कराते रहता हूं,कि जिससे जल्द ही समाधान हो और इससे वार्ड वासियों को आराम मिल सके।
जिला मुख्यालय में सभी हाॅट मिक्स प्लांट को बाहर किया जाए,अगर आमजनों के हित मे फैसला नहीं होने पर जल्द प्लांट का घेराव के साथ चक्काजाम भी किया जाएगा।।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.