रेलवे परिक्षेत्र आंध्र समाज बिलासपुर ने अपने समिति के पदाधिकारियों के साथ मनाया 83वा स्थापना दिवस ।
रेलवे परिक्षेत्र आंध्रा समाज बिलासपुर ने अपने समिति के पदाधिकारियों के साथ 83वा मनाया गया स्थापना दिवस
आंध्र समाज बिलासपुर ने 83 वा स्थापना दिवस 11 जनवरी के दिन आंध्रा समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी बाजार बिलासपुर में मनाया गया। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया। 1939 में रेलवे में रेलवे की जमीन पर सिर्फ 10 लड़कियों के साथ आंध्रा समाज कन्या प्राथमिक शाला के नाम से इस संस्था के शुरुआत की गई ।सन 1954 में आंध्रा समाज नागपुर से पंजीकृत होकर एक मान्यता प्राप्त सामाजिक संस्था के रूप में उभर कर उसका स्वरूप सामने आया। स्वर्गीय पी वी राघव राव जी ex DEN/GRC, कोलकाता के अध्यक्ष के रूप में इस विद्यालय की स्थापना की थी। इसका मूल उद्देश्य यह था कि लड़कियों को शिक्षित कर मातृभाषा में लिखने पढ़ने की जानकारी हो सके। शिक्षित होकर लड़कियों का जीवन आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सके। विवाह उपरांत किसी दूसरे राज्य में जाने पर किसी भी प्रकार की समस्या बोलने एवं समझने में ना आने पाए।आंध्रा समाज बिलासपुर ने 83वी स्थापना दिवस पर मूल उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित कर आत्म निर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना है। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस का आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है। इस स्थापना दिवस के मुख्य रूप से वरिष्ठ सदस्यगण जिसमें एन रमणा मूर्ति,पी श्रीनिवास राव,टी.रमेश चंद्रा, डी एन प्रसाद,आर मनोरथ बाबू,आर प्रसाद राव, के एस शर्मा, एन वी राव ,आर वरलक्ष्मी आदि सम्मिलित रहे हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.