Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 12, 2022

आज का राशिफल 12 जनवरी 2022 बुधवार

 


आज का राशिफल 12 जनवरी 2022 बुधवार


मेष

12-01-2022


 यदि आप किसी नए काम की तलाश में हैं तो आज अवसर भले ही मिलेगा, लेकिन वो आपके कार्यक्षेत्र से अलग होगा। इस अवसर को यूं ही हाथ से न जाने दें। हो सकता है कि ये आपके भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करे। आपको अपने मस्तिष्क को प्रत्येक अवसर के लिये खुला रखना चाहिये। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। 



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 



 

---------------------------------------


वृष 

12-01-2022


 आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपका तीर उस निशाने पर जाकर लगेगा जहां आप सोच रहे थे। आज धैर्य को बनायें रखने के लिये जरुरत है, आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। ऑफिस में आज आपके बैठने की जगह में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊँचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द से जल्द किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लें। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन ठीक हैं कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। चिड़ियों को दाना खिलाने से आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


मिथुन 

12-01-2022


 आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

12-01-2022


 कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। अपने सीनियर अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रखें। आपकी कार्यशैली बहुत अच्छी है फिर भी कई बार लोगों को आपकी बातें चुभ जाती हैं। इससे आपका ही आर्थिक नुकसान है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। शांत रहें। आप तरक्की करेंगे और जब आपकी बारी आयेगी तो आपकी पदोन्नति भी होगी। 



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : हल्का नीला 



 

---------------------------------------


सिंह 

12-01-2022


 यह समय अपने लक्ष्य को पाने के लिए गंभीरता से कोशिश करने का। जिसका सुखद फल आपको जरुर मिलेगा। आप पहले से जिन योजना को लागू करने को सोच रहे थे आज उन्हें मूर्त रूप देने का समय आ गया। इस कारण आप बहुत व्यस्त रहेंगे ǀ इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा शूभ रहेगा।  लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है। इसके लिए आज आप अपने बेडरूम में अपने बेड के पास एक लव बर्ड का स्टेचू रखें। ऐसा करने से अपने जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


कन्या

12-01-2022


 आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : गहरा पीला 



 

---------------------------------------


तुला 

12-01-2022


 आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें। आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

12-01-2022


 आज का दिन फायदा लेकर आया है। समय के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे हो जायेंगे। आज इसी ऊर्जा स्तर के साथ काम करेंगे तो बिजनेस में सफलता जरुर मिलेगी। अपनी बात दूसरो के सामने इस तरह से रखें की लोग आपसे नाराज न हों। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं आज उन्हें कहीं कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। लेकिन कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसके लिए आज के दिन आप लाल घुघची के 7 दाने लाल रंग के कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हल्का हरा 



 

---------------------------------------


धनु 

12-01-2022


 आज के दिन लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। लव प्रपोजल देने का भी मन बना सकते हैं। आपके सामने एक साथ बहुत सी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


मकर 

12-01-2022


 आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है, क्योंकि आपको कोई अचल सम्पत्ति मिलने वाली है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने धन का समुचित उपयोग करते हैं, क्योंकि इन दिनों आपकी वित्तीय स्थिति विकास की राह पर है तथा आपके पास पूंजी के रूप में बड़ी राशि सुरक्षित है जिसका आप को प्रबन्धन करना है।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : गहरा लाल 



 

---------------------------------------


कुंभ 

12-01-2022


 आज किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिछले कुछ दिनों से अलग अलग दिशाओं में आपका मन भाग रहा है और निर्णय लेने में आप असमर्थ रहेंगे। अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस राशि के छात्रों को आज आपको किसी अनुभवी से अच्छी करियर सलाह मिलेगी। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क में आने की संभावना है जो आपके भविष्य के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। अगर आपका कोर्ट-कचहरी के मामले से आपको राहत मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। किसी कन्या को लाल चुनरी उपहार में दे, जल्द विवाह के योग बनेगे।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

12-01-2022


 प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। वाद-विवाद करने से बचें। आज सेहत से सम्बन्धित परेशानी बनी रहेगी। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। लोगों के सामने आपकी अच्छी इमेज बनेगी। इसके लिए आप भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है। अपनी बात आप ठीक से कह सकेंगे।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : नीला रंग  



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad