सिमगा ब्लाक ग्राम पंचायत मनोहरा के वार्ड 8 में पंच पद के लिए होगा पुर्नचुनाव।
क्षेत्र के हर छोटी-बड़ी चुनावी मैदान में उतरेगी शिवसेना प्रत्याशी: शिवा निषाद
जिला अध्यक्ष आदरणीय संतोष यदु जी के आदेशानुसार ब्लाक उपाध्यक्ष शिवा निषाद व ग्राम अध्यक्ष लेखपाल देवांगन जी के नेतृत्व में वार्ड 8 से उम्मीदवार सुमन (लेखपाल) देवांगन को पंच पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा गया है।
ज्ञात हो कि सिमगा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनोहरा में विगत छः महीने पुर्व वार्ड 8 के पंच स्वर्गीय रामकली (नरसींग) सेन जो कि कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गया था जिसका पुर्नचुनाव होना है जिसके लिए शिवसेना ने महिला सेना से सुमन देवांगन जी को पंच पद के लिए चुना गया है।
ग्राम अध्यक्ष लेखपाल देवांगन जी ने कहा कि शिवसैनिको द्वारा निरंतर गांव की हर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है बिजली, पानी, सड़क, से लेकर हर छोटी-बड़ी समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों व शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए शिवशैनिको ने ग्रामीणों व वार्ड वासियों के हित में हमेशा निस्वार्थ भाव से कार्य किया है जिसे लेकर 20 जनवरी को होने वाले दो उम्मीदवारों के बीच पंच चुनाव में अपनी किस्मत आजमायेगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.