ठेठवार महासभा राजिम मुख्यालय में गुलेंन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष ने प्रथम कार्यकारिणी बैठक आहुत की ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - यादव ठेठवार महासभा राजिम मुख्यालय में गुलेंन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में प्रथम बैठक आहूत की गई ।बैठक में राजिम मुख्यालय के समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों ने भाग लिया ।
जिसमें सर्व प्रथम भगवान कृष्ण के तैल चित्र पर पुजा अर्चना कर बैठक प्रारम्भ करते हुये प्रांताध्यक्ष ने गुलेंन्द्र यादव ने चर्चा परिचर्चा विषय वार रखते हुये सामाजिक गतिविधियों के संबध में जानकारी रखी ।
प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक भवन बनाने एक एकड़ जमीन रायपुर देने एवं समाज के आय ब्यय का लेखा जोखा एवं प्रतिवर्ष प्रांतिय अधिवेशन राजिम के लिये प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया ।
सामाजिक समरसता बनाये रखने समाज से भटके लोगों को मुख्य धारा में जोड़कर समाजिक बुराइयों को खत्म कर संगठित होकर ठेठवार समाज में एकरुपता लाने हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी गुलेंन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष ,समलिया यादव महासचिव ,दाऊ राम यादव कोषाध्यक्ष , उपाध्यक्ष गण हरीश यादव नरेन्द्र यादव ,युवा प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष परमानंद यादव ,गोकुल यादव ,रामा यादव ,उमाशंकर यादव ,खेम सिंह यादव , दुलार यादव ,दिगेश यादव ,तेजेश यदु हीरा यादव बाबुलाल यदु ,दशरथ यदु , कन्हैया यादव ,गजानंद यादव ,देवी दयाल यादव ,मेंघनाथ यादव ,अशोक यादव मदन यादव ,कोमल यदु करूणा शंकर यादव आदी समाज प्रमुख उपस्थित रहे ।यह जानकारी ठेठवार महासभा राजिम के प्रातिंय प्रवक्ता चन्द्रभूषण यदु ने दी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.