घर के बाहर परछी में रखें मोटर सायकल चोरी करने वाले चोर के रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपेट
रतनपुर.....पांच दिन पूर्व हुई मोटर सायकल चोरी के आरेापी को मोटर सायकल सहित थाना रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06 जनवरी को प्रार्थी उत्तम सिंह पैकरा पिता कवंल सिंह पैकरा उम्र 41 साल साकिन पूडू थाना रतनपुर थाना मे उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.जनवरी को दोपहर लगभग 02.30 बजे अपने मोटर सायकल ड्रीम होंडा क्रमांक सीजी 12 ए.एच 5795 को अपने घर के बाहर परछी में खडी किया था तथा घर में सभी लोग गौरा गौरी पूजा कार्यक्रम देखने चले गये थे ।
वापस लगभग शाम 04.30 बजे वापस घर आये तो देखे कि मोटर सायकल घर के परछी में नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर दौरान आरोपी पतासाजी थाना प्रभारी हरविंदर सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि कोयलारीपारा उमरिया दादर निवासी रामलखन श्याम चोरी की मोटर सायकल को अपने घर में रखा हैं । तत्काल थाना से टीम रवाना की गई मौजोके पर पहुंचकर संदेही रामलखन श्याम से उक्त मोटर सायकल के संबध में पूछताछ करने पर चोरी कर उक्त मोटर सायकल होंडा ड्रीम क्रमांक सीजी 12 ए.एच 5795 को पंच दिन पूर्व चोरी कर अपने पास रखना बताया। मौके पर आरोपी रामलखन श्याम पिता फुलसिंह श्याम उम्र 30 साल निवासी कोयलारीपारा उमरिया दादर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के कब्जे से मोटर सायकल कीमती 10000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया हैं । आरोपी को गिरफतार कर रिमांड भेजा गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के निर्देशन पर , प्रआर सत्येद्र सिंह ,आरक्षक कृष्ण कुमार मार्को , सचिन तिवारी की भूमिका रही ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.