Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 12, 2022

कलेक्टर के निर्देश पर सम्पूर्ण ज़िले में कालाबाज़ारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए दुकानों में की जा रही छापामार की कार्रवाई


कलेक्टर के निर्देश पर सम्पूर्ण ज़िले में कालाबाज़ारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए दुकानों में की जा रही छापामार की कार्रवाई


कालाबाज़ारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों को सील बन्द कर एफआईआर करने के दिए निर्देश


कालाबाज़ारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण ज़िले में टीम गठित कर की जा रही कार्रवाई


सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।


राजनांदगांव 12 जनवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के कालाबाज़ारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण ज़िले में टीम गठित कर दुकानों में लगातार छापामार की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य निरीक्षक श्री अंगद ठाकुर एवं गठित टीम द्वारा गुड़ाखू लाईन स्थित दुकानों में आकस्मिक दबिश देकर जांच की कार्रवाई की गई। साथ ही उपभोक्ता से अधिक मूल्य के बारे में जानकारी ली गई। स्थिति सामान्य पाया गया।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालाबाज़ारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर लगातार छापामार की कार्रवाई करें। जिन दुकानों में कालाबाज़ारी और जमाखोरी पाई जाएगी उन दुकानो को सील कर एफआईआर की कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान कालाबाज़ारी और जमाखोरी के शिकायत पर इसके नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण ज़िले में टीम गठित किया गया है। जिसके द्वारा लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad