महिला के घर के घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर- दर्रीपारा में पति से अलग रहकर गुजारा करने वाली महिला दिनांक 07.जनवरी को घर में अकेली रहकर गुजारा करती है, जिसे गांव का ही रहने वाला मनोज कुमार सूर्यवंशी रात्रि करीबन 09:00 बजे घर में अकेली पाकर बुरी नियत से महिला के घर में घुस गया, छेड़छाड़ करने लगा महिला के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह के द्वारा उक्त मामले की त्वरित विवेचना करते हुए टीम गठित कर प्र.आर. प्रवीण पांडेय आरक्षक दीपक मरावी को पता तलाश हेतु रवाना किया गया, जो प्रकरण के आरोपी मनोज कुमार सूसर्यवंशी पिता-रामस्वरूप सूर्यवंशी निवासी- दर्रीपारा रतनपुर को दिनांक 12 जनवरी को कोनी से गिरफतार कर थाना रतनपुर लाया गया, आरोपी का अपराध सदर घटित करना पाये जाने से आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडेय, आरक्षक दीपक मरावी की विशेष भूमिका रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.