बिलासपुर..हुक्का बार मे लड़कियां और लड़के मिले हुक्का पीते...कोटपा एक्ट की कार्यवाही
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बिलासपुर...देर रात पुलिस की दबिश में हुक्के का कश लगाती हुई लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलीस हुक्का बार के मैनेजर व वर्करों पर कोटपा एक्ट की कार्यवाही कर रही हैं।वहीं हुक्का बार का संचालक फरार हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी पारुल माथुर को सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिशन हास्पिटल कैम्पस में सन्चालित वेलहल्ला कैफे में ग्राहकों को इकठ्ठा कर हुक्का पिलाया जा रहा है।एसएसपी पारुल माथुर ने सिविल लाइन एसएसपी मंजुलता बाज, कोतवली सीएसपी स्नेहिल साहू,व सिविल लाईन थाना प्रभारी सनिप रात्रे की सँयुक्त टीम बना कर मौके पर कार्यवाही करने भेजा। वेलहल्ला का संचालक आकाश यादव मैनेजर मनीष चेतानी अपने वर्करों के साथ ग्राहकों को इकट्ठा कर के हुक्का पिलाते हुए मिले।
कैफे में हुक्का पीते हुए,यश चावला, यश अग्रवाल,विनय कुमार,शुभम सिंह, सोहेब खान, भूपेंद्र पटेल के अलावा दो युवक्तियाँ रूपल पटेल रश्मि यादव मिले। हुक्का पीने वालो के परिजनों को बुला कर समझाइश दे कर छोड़ा गया। वही हुक़्क़ा बार का संचालक आकाश यादव मौका पाकर फरार हो गया। उसके मैनेजर व कर्मचारियों को पुलिस ने पकड कर्मचारियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं
मौके पर से 03 नग हुक्का पॉट अलग अलग कलर के निकोटिन युक्त फ्लेवर 03 पैकेट 01 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर 01 डब्बा पान सालसा कुल कीमती 20,500/- रूप है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.