Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 19, 2022

भिलाई नगर दुर्ग जिला - महापौर परिषद के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण, विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल रहे मौजूद...

विधायक और महापौर ने सभी एमआईसी सदस्यों को पदभार ग्रहण करवाकर शहर विकास के लिए दी शुभकामनाएं...



भिलाईनगर/ महापौर परिषद् के सदस्यों ने आज अपने विभाग के कार्यो की जिम्मेदारी सम्भालने के लिये पदभार ग्रहण किये। विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल तथा सभापति गिरवर बंटी साहू ने सभी मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को उनके कक्ष में जाकर उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण करवाया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



 


इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, विशेष रूप से मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के मौके पर मुकेश चंद्राकर भी मौजूद रहे। विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने पदभार ग्रहण कराने के पूर्व अपने महापौर के कार्यकाल के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। 


महापौर ने सभी एमआईसी सदस्यों के साथ बैठक कर शहर के विकास में सभी को एकजुुुट होकर कार्य करने चर्चा की। महापौर ने सभी से कहा कि वर्तमान परिस्थिति में कोरोना से लड़ाई प्राथमिकता क्रम पर है।

 

इसके साथ ही सभी सदस्यों को भिलाई शहर के विकास के लिये मिले जिम्मेदारियों से अवगत कराया। मेयर इन कांउसिल के सभी 14 सदस्यों ने आज अपनी कुर्सी सम्भाली। 


14 एमआईसी मेंबर ने  किया पदभार ग्रहण -

 

सभी 14 एमआईसी मेंबर ने पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने 13 जनवरी को महापौर परिषद का गठन किया है। जिसमें वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण - मन्नान गफ्फार खान, सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य विभाग - संदीप निरंकारी, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग - साकेत चंद्राकर, 


लोक कर्म विभाग - एकांश बंछोर, जल-कार्य विभाग केशव चौबे, राजस्व विभाग - सीजू एंथोनी, खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग - लक्ष्मीपति राजू, अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग - लालचंद वर्मा, गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग - चंद्रशेखर गवई,

 

महिला एवं बाल विकास विभाग - मीरा बंजारे, अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति कल्याण विभाग - मालती ठाकुर, शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग - आदित्य सिंह, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग - नेहा साहू, संस्कृति पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग - रीता सिंह गेरा को विभागों की जिम्मेदारी मिली है। 


इन सभी ने आज से अपना कार्य भार संभालना प्रारंभ कर दिया है। 


नई व्यवस्था के तहत एमआईसी बैठक के लिये भी पृथक से कक्ष तैयार -


महापौर नीरज पाल के निर्देश के बाद एमआईसी की बैठक के लिये कक्ष क्रमांक - 26 को एमआईसी की बैठक के लिये तैयार कर लिया गया है। 


महापौर परिषद की बैठक पहले महापौर कक्ष में आयोजित होती थी। जिसमें बार-बार कुर्सी तथा टेबल को बैठक के दिन सेट करना पड़ता था।


 परन्तु महापौर ने अब एमआईसी बैठक के लिये पृथक से व्यवस्था कराई है, जिससे अब बैठक आसानी से हो पायेगी। 




लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरें एवं विज्ञापन हेतू संम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad