पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक श्री तुंगनाथ यादव को पुलिस परिवार द्वारा दी गई विदाई
आज दिनांक 03.01.2022 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक श्री तुंगनाथ यादव का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री तुंगनाथ यादव पुलिस विभाग मे दिनांक 06.05.1992 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात जिला दंतेवाड़ा, बीजापुर, महासमुंद, बलौदाबाजार में अपनी सेवाएं देते हुए दिनांक 03.06.2016 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उसके पश्चात जिला बलौदाबाजार -भाटापारा के पुलिस कार्यालय मे रीडर-01 के रुप मे कार्य कर रहे थे।
श्री तुंगनाथ यादव दिनांक 31.12.2021 को सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने सेवानिवृत्त उपनिरी श्री तुंगनाथ यादव के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किये तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.