मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा साल्हेवारा को उप तहसील का घोषणा करते ही कलेक्टर महोदय ने तत्काल प्रभाव से अनुमोदित कर आदेशित किया गया ।
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा -वनाचंल क्षेत्र साल्हेवारा में विगत जुलाई माह में कलेक्टर तारन प्रकाश सिंन्हा जी के प्रथम दौरे के समय चन्द्रभूषण यदु ने पिछली लंबी मांग को रखते हुये कई प्रमुख मांग किया था ।
जिसमें साल्हेवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एम बी बी एस डाक्टर ,साल्हेवारा को उप तहसील का दर्जा ,वनाचंल क्षेत्र साल्हेवारा को पर्यटन स्थलों में सम्मिलित करते हुये ठाड़पानी सरईपतेरा वाटर फाल ,कुंआ धास जलप्रपात झरना ,कंशेला मंदिर का सौंदर्य प्रसाधन से सुसज्जित करने एवं बैताल रानी घाटी को पर्यटकों सैलानियों के लिये पर्यटन विभाग द्वारा संचालित करने का मांग रखा था ।जो सभी मांग पुरा होते दिखाईं देने लगा है कई वर्षो से एम बी बी एस डांक्टर की राह ताकती वनांचल को डाक्टर मिला राजस्व प्रकरणों का निपटारा करने सप्ताह में तीन दिन नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल के बैठने से लंबित राजस्व प्रकरणों में 60 किलोमीटर की लंबी दौड़ धूप से निजात मिली है उप तहसील साल्हेवारा क्षेत्र को संजीवनी मिल रही है ।
धीरे धीरे सभी मांगों को देर सबेर दूरगामी सोच रखने वाले जिले के कलेक्टर साहब तारन प्रकाश सिंन्हा जी के प्रयासों से गति प्रदान की जा रही है ।
जिससे वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा रामपुर बकरकटटा कोपरो कुम्हरवाड़ा गेरुखदान सरईपतेरा नचनिया के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के घोषणा करते ही साल्हेवारा उप तहसील को तत्काल प्रभावशाली आदेश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान गंडई के द्वारा कलेक्टर महोदय को प्रेषित किया जिसे कलेक्टर साहब ने बिना देर किये अनुमोदित कर दिया है ।जिसकी सुचना कलेक्टर महोदय राजनांदगांव को सूचनार्थ सम्प्रेषित जिला जनसंपर्क अधिकारी राजनांदगांव को सुचनार्थ तहसीलदार छुईखदान / गंडई को सुचनार्थ एवं पालनार्थ श्री अमरदीप अंचल नायब तहसीलदार गंडई को सुचनार्थ एवं पालन प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है ।
यह आदेश तत्काल साल्हेवारा उप तहसील के मिलने से वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था वो पुरा हो गया है ।जिसका श्रेय जागरुक कलेक्टर महोदय के तत्परता का परिचायक दूर दृष्टि सोच विचार रखने का परिणाम है । क्षेत्र वासियों के अथक प्रयास से विकास की ओर बड़ता बीहड़ वनांचल की तस्वीर व तकदीर बदल रही है यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को समस्त वनांचल की ओर से सादर साधुवाद प्रेषित करते है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.