जिला बलौदाबाजार भाटापारा सिमगा ग्राम पंचायत हथबन्द निवाशी के द्वारा अपने जन्म दिन पर रक्तदान कर मनाया अपना जन्मदिन- गज्जू यादव
हथबंद - बदलते दौर में आजकल के युवा नौजवान जहां अपने जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए बेवजह खर्च कर देते है। वही हथबंद के एक युवा ने अपने जन्मदिन पर विचारधारा से हटकर काम किया। समाज सेवा में हमेशा आगे रहने वाले नई किरण नई जीवन संस्था के शक्रिय सदस्य गज्जू यादव ने गुरूवार को अपने जन्मदिन पर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तिल्दा के ब्लड बैंक पहुंचकर 07वीं बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान का महत्व समझाया। कहा कि हमें कम से कम जन्मदिन पर वर्ष में एक बार तो रक्तदान करना ही चाहिए। ताकि रक्त की कमी से मरने वाले लोगों को जीवनदान मिल सके। ब्लड बैंक प्रभारी ने भी युवा गज्जू यादव की प्रशंसा की व नई किरण नई जीवन संस्था के संचालक हेमकुमार गायकवाड़ ने जन्मदिन पर बधाई देते हुए सभी को रक्तदान करने की अपील किया वहीं संस्था के सदस्यों ने गज्जू यादव को जन्मदिन के साथ साथ मानवतावादी कार्य में आगे रहने के लिए बधाई दिया ।।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यून रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.