आर्थिक तंगी की मार झेल रहे नाचा के कलाकार
अम्बागढ़ चौकी:- देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला ,मंडई पर प्रतिबंध लग चुकी है ।जिसके कारण एक बार फिर नाचा गम्मत तथा अन्य कार्यक्रमो पर भारी असर पड़ा है।
अम्बागढ़ चौकी अंचल के नाचा" महतारी के मया"छ ग नाच पार्टी ग्राम चिखली (बाँधा बाजार) के अध्यक्ष रवि निषाद ने बताया कि वर्तमान में मंडई मेला के उपलक्ष्य में रात्रि मनोरंजन हेतु नाचा प्रस्तुति के लिए बुकिंग किये गए थे परंतु अचानक प्रतिबंध लगने के कारण ग्रामीणों के द्वारा कार्यक्रम निरस्त किया जा रहा है जिससे नाचा कलाकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नाचा कार्यक्रमो के माध्यम से जहां लोगो की स्वस्थ तथा उद्देश्यपूर्ण मनोरंजन होता है वही इन कार्यक्रमो से जुड़े कलाकारों को आर्थिक सहयोग मिल जाता है। कलाकार इस तरह के कार्यक्रमो से मिली राशि से अपना परिवार चलाते है।पिछले 2 वर्षों की तरह इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आगे रवि निषाद ने बताया कि 6 जनवरी से लगातार 30 जनवरी तक लगभग 24 कार्यक्रम बुकिंग था जो कि कोरोना गाइडलाइन की पालन करते हुए निरस्त करना पड़ा।शासन से कोई आर्थिक सहायता भी नही मिलता जिसके कारण कलाकारों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.