जीतेंगे हम सब, हारेगा कोरोना "– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा.....छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है। जिसे देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कोटा ने 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस व सामाजिक कार्य के युवाओं ने गॉव को सेनेटाइज कर स्वयं मास्क बनाकर मास्क का वितरण और सेनीटाइजर वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कोटा के युवाओं द्वारा कोरोना लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
युवाओं ने गाँव मे 1000 मास्क का वितरण किया साथ ही कोरोना सुरक्षा एवं बचाव के लिए पाम्पलेट बाँटकर जानकारी दी। पम्पलेट में कोरोना के लक्षण, बचाव, क्या करें, क्या न करें सहित गांव के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों और ज़िला हेल्पलाइन का नंम्बर भी दिया गया है, साथ ही कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया है। इस दौरान युवाओं ने मिलकर पूरे गाँव को सेनेटाइज़िंग किया।
युवाओ ने नागरिको और जनप्रतिनिधियों को आव्हान किया है कि कोरोना महामारी के इस दौर में राजनीतिक से ऊपर उठकर सामाजिक कर्तव्य का पालन करें और एक-दूसरे का सहयोग करें।कोविड-19 जन जागरूकता व मास्क वितरण को सफल बनाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों का बहुमूल्य योगदान रहा,
साथ ही कोटा नगर के नगर मंत्री प्रियंका अग्रहरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुहानी जायसवाल, सह मंत्री मोहन वासना, कार्यकारणी सदस्य मनीषा गंधर्व, दुष्यंत धूलिया सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.