लोकेशन- बालाघाट
दिनांक,23,01,2022
तनाव रहित कार्यशाला का हुआ आयोजन।
मेमोरी गुरु ने किया मंत्रमुग्ध लोगों ने सीखे भूलभुलैया से बचने के गुर।
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राएं काफी अच्छी तरह तैयारी करने के बावजूद एग्जाम के दौरान फार्मूले भूल जाते हैं लेकिन क्लास रूम से बाहर निकलते उन्हें सब कुछ याद आ जाता है कुछ इसी तरह की प्रॉब्लम स्मरण शक्ति कम होने के कारण सभी लोगों को फेस करनी पड़ती है
इस प्रॉब्लम का समाधान ढूंढने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयदेव शर्मा द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छी सोच के साथ उनके द्वारा मेमोरी पावर एवं तनाव रहित तैयारी के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमें मेमोरी गुरु के रूप में इंदौर से आए राजेश परमार सर द्वारा इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।
विओ- परसवाड़ा में आयोजित कार्यशाला में जनपद पंचायत परसवाड़ा के कार्यालयीन अधिकारी, कर्मचारियों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। जहां जनपद पंचायत परसवाड़ा के अधिकारी, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए उक्त कार्यशाला में तनाव मुक्त कैसे रहे कैसे कार्य करें व्यवहार परिवर्तन कैसे करें आदि विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रोजेक्टर वीडियो संगीत के माध्यम से प्राप्त किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.