धान खरीदी की समय सीमा में की गई वृध्दि नाकाफी (शशि कांत द्विवेदी
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तक तय की गई थी किंतु भारतीय जनता पार्टी के लगातार दबाव के चलते मात्र एक सप्ताह बढ़ाकर 7फरवरी तक की समय सीमा में वृध्दि की गई है जो पर्याप्त नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अभी अधिसंख्य किसानों का धान बेचने के लिए बाकी है और पुनः मौसम विभाग द्वारा मौसम खराबी की चेतावनी दी गई है ऐसी स्थिति में समयावधि में धान के उठाव के अभाव में खरीदे गए धान के रखरखाव एवम् बारिश से भीगने से बचाने की जिम्मेदारी सोसाइटियों के कर्मचारियों की बढ़ गई है तथा धान खरीदी फिर से प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ मांग करती है कि धान खरीदी की समय सीमा कम से कम 15 फरवरी तक बढ़ाई जानी चाहिए जिससे किसान अपनी उपज को बेंच सकें वरना कई किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.