डोंगरगढ दुष्कर्म अपरहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोर्टर- डोंगरगढ़ पुलिस ने आज नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया है । साथ ही अपहृता को भी आरोपी के कब्जे से बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां 21 जनवरी को प्रार्थी ने थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक नातिन दोपहर 1 बजे से कहीं चले गई है.... मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने धारा 363 कायम कर विवेचना शुरू की और अलग अलग टीम बनाकर नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी।वही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उरला दुर्ग में दबिश देकर बंगाली पारा डोंगरगढ़ निवासी गोविंदा उर्फ मोनू मेश्राम के कब्जे से नाबालिक पीड़िता को बरामद किया वही डोंगरगढ़ एसडीओपी कृष्णा पटेल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को बरामद किया है जिस के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 363 के साथ ही दुष्कर्म किए जाने के लिए धारा 376 और पाक्सो एक्ट भी लगाया है। जिसके बाद आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.