Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 12, 2022

ठेकेदार की मनमानी विभाग मौन बिना अनुमति खोद डाला राजकीय मार्ग*

  *ठेकेदार की  मनमानी विभाग मौन  बिना अनुमति खोद डाला राजकीय मार्ग*


करतला सेंट्रल न्यूज़ इंडिया:- कोरबा विकासखंड के ग्राम तिलकेजा जो की भूतपूर्व सांसद स्व. श्री बंशीलाल महतो जी का आदर्श ग्राम है यहां नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के नाम कोरबा सक्ति मुख्य मार्ग को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। उरगा सक्ति मार्ग पर ग्राम तिलकेजा के प्राथमिक शाला के पास नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। जिसके लिए ठेकेदार के द्वारा उरगा सक्ति मार्ग को बीच से खोद दिया गया। यह एक व्यस्त मार्ग है और कोरबा जिले को सक्ति  जिले से जोड़ने वाला मुख्य राजकीय मार्ग है जिसमे दिनभर गाड़ियां चलती हैं। ऐसे में राजकीय मार्ग को खोद कर खराब कर देना कितना उचित है इसका आकलन आप स्वयं कर सकते हैं । आने जाने वाले लोगों को परेशानी तो होती ही है सड़क की मजबूती तथा गुणवत्ता भी समाप्त हो जाती है ऐसे में उरगा शक्ति मार्ग को बीच से खोद दिया गया है जिससे की दुर्घटना आशंका भी बढ़ गयी है।



गांव तिलकेजा मैं इन दिनों नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है पाइप लाइन बिछाने के लिए कंपनी द्वारा उरगा सक्ति मुख्य मार्ग को प्राथमिक शाला तिलकेजा के पास जेसीबी मशीन से खोदकर पाइपलाइन बिछाया गया है इस विषय पर जब वहाँ कार्य करवा रहे सनत अवस्थी से जब इस कार्य के संबंध में जानकारी ली तब उसने बताया कि वह नल जल योजना के पाइप लाइन बिछाने का तिलकेजा का काम करवा रहा है जिसका ठेका एस के इंटरप्राइजेज को मिला है जिसके मालिक संतोष कुमार खरे जी हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क काटा गया है। अनुमति के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा गोल मोल बात बनाया गया और कहा कि सरपंच और पीएचई के अधिकारी आये थे और उनके सामने ही सड़क को खोदा गया है। सनत अवस्थी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उसके पास कोई भी लिखित दस्तावेज सड़क को तोड़ने के संबंध में नहीं है पर उसके मालिक के द्वारा अनुमति ले ली गई होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एस के इंटरप्राइजेज कंपनी ने सड़क को तोड़ने के संबंध में पीडब्ल्यूडी से कोई भी अनुमति नहीं ली है तथा बिना अनुमति के ही सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछा दिया गया है अब ऐसे में सवाल उठता है कि अपने निजी स्वार्थ के लिए सार्वजनिक हितों को नुकसान पहुचाना कितना सही है। प्रसाशन भी आंख बंद कर बैठी है। ठेकेदार मनमाने ढंग से अपना काम कर रहे हैं। तिलकेजा ग्राम पंचायत में नल जल का कार्य चल रहा है और सड़क खोदने के लिए अनुमति लिया गया है या नहीं इसकी जानकारी सरपंच के द्वारा भी नहीं लिया गया और बिना जानकारी के ही सड़क खोद दिया गया। अब देखना यह है की विभाग राजकीय मार्ग को काटकर क्षति पहुंचाने के लिए एस के इंटरप्राइजेज कंपनी पर क्या कार्यवाही करता है





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad