त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव मे गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम खुटेरी पेंड्री व जोरातराई मे हुआ चुनाव खुटेरी भट से राधिका अंगारे पेंड्री से खिलेन्द्र साहू व जोरातराई से रेणुका ठाकुर हुए विजयी
गुण्डरदेही । त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव मे गुरूवार को गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम खुटेरी भट पेंड्री व जोरातराई मे उप चुनाव संपन्न हुआ तीनो जगह मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चला मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला को बनाया गया था बताया गया कि पेंड्री मे सरपंच के निधन के बाद पद खाली था वही जोरातराई व खुटेरी भट मे पंचो ने सरपंच को अविश्वास प्रस्ताव से हटाया गया था जोरातराई मे कुल तीन महिला प्रत्याशी मैदान मे थे जिसमे रेणुका ठाकुर ने 607 मत पाकर विजयी हुए वही रिचा ठाकुर को 129 व सुरेखा ठाकुर को 205 मत पड़े वही पेंड्री पंचायत मे चार उम्मीदवार मैदान मे थे जिसमे खिलेन्द्र साहू ने 261 मत पाकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया है वही तीन अन्य प्रत्याशी विजय कुमार साहू को 235 वीना बाई साहू को 204 व तोरण यादव को 135 मत मिला है खुटेरी भट मे दो महिला प्रत्याशी मैदान मे थे जिसमे राधिका अंगारे ने 486 मत पाकर विजयी हुए है वही नेमीन बिरेझर को 179 मत पाकर संतुष्ट रहना पड़ा । उपचुनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे । वही प्रशासन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण व जिले मे लागु 144 धारा को देखते हुए सभी जीते हुए प्रत्याशी विजय जुलस व सभा नही कर सकेंगे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.