2 आरोपियों के कब्जे से नगदी 1640 एवं 1360 रूपये कुल लगभग 3000 रूपये जप्त किया गया।
छुरिया- जिले भर में चल रहे अवैध कारोबारियों पर मानो हड़कंप मचा हुआ है जब से जिले में नये पुलिस कप्तान ने पदभार संभाला है जिले भर में अवैध कारोबारियों में खलबली सी बनी हुई है। इसी क्रम में गैंदाटोला पुलिस क्षेत्र में भी ऐसे कारोबारियों पर कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव में चलाये जा रहे जुआ सट्टा के विरूद्ध अभियान के तहत् थाना गैंदाटोला में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमृतलाल साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराधो की रोकथाम के चलते गुरुवार को थाना गैंदाटोला क्षेत्र में अभियान चलाकर सट्टा पट्टी लिखने वाले 02 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी शेरसिंग राजपुत पिता स्व. गिरधारी राजपुत उम्र 21 साल निवासी ग्राम आवास पारा गैंदाटोला थाना गैंदाटोला के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 1640 रूपये जप्त किया गया, एवं 02 आरोपी, धर्मेंद चंद्रवंशी पिता स्व. साहूकार चद्रवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम आवास पारा गैंदाटोला थाना गैंदाटोला के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 1360 रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों का कार्य अपराध के श्रेणी में पाये जाने से दोनों आरोपियों के विरूद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 04/2022 एवं 05/2022 दोनों पर धारा 4 (क) जुआ एक्ट पंजीबध्द किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमृत साहू के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही में सउनि. एस. एल. कंवर, प्रधान आरक्षक 708 एतन लाल साहू, आरक्षक 735 दुर्योधन कोलियारे, आरक्षक 1520 हिरम चंद्रवंशी, आरक्षक 1611 हिरेन्द्र देशमुख का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.