Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 20, 2022

बैहर के सेवानिवृत्त शिक्षक ने अधिक उंचाई के गेदें के पौधे उगाने का राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया

 बैहर के सेवानिवृत्त शिक्षक ने अधिक


उंचाई के गेदें के पौधे उगाने का राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया



बालाघाट।उद्यानिकी कृषक श्री दिनेश कुमार वर्मा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित


     इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा देश में सर्वाधिक उंचाई के गेदें के पौधे उगाने के लिए बैहर के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री दिनेश कुमार वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया है। श्री वर्मा द्वारा 11 फिट 08 ईंच उंचाई के गेंदे के पौधे तैयार कर रिकार्ड बनाया गया है । उनके इस प्रयास से बालाघाट जिले का नाम भी रोशन हुआ है।



     बालाघाट जिले के बैहर निवासी श्री दिनेश कुमार वर्मा एवं उनके पुत्र श्री हर्षित कुमार वर्मा द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व देशी गेंदे के पौधे लगाए थे। कुछ अवधि पश्चात जब यह देखा गया कि यह पौधे सामान्य ऊंचाई से कुछ अधिक ऊंचाई के हैं। हर्षित कुमार द्वारा जब इंटरनेट के माध्यम से देखा गया तब ज्ञात हुआ कि यह पौधे राष्ट्रीय स्तर पर  उच्चतम ऊंचाई प्राप्त पौधे से भी अधिक लंबे हैं। तब श्री वर्मा द्वारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड के लिए प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ऑनलाइन आवेदन प्रेषित किया गया। जिस पर प्रत्युत्तर में प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा सत्यापन प्रमाण मांगा गया। जिस पर श्री दिनेश कुमार वर्मा द्वारा सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सीबी देशमुख से चर्चा की गई। इसके पश्चात श्री देशमुख द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए बैहर के वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी श्री धुर्वे को निर्देशित किया ।


     श्री धुर्वे जी द्वारा गेंदे के पौधों का सत्यापन करने पौधे की लंबाई 11 फिट 8 इंच प्राप्त हुई । उद्यान विभाग द्वारा प्रमाणित जानकारी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को उपलब्ध करवाई गई । यह प्रमाणित जानकारी श्री वर्मा द्वारा ईमेल के माध्यम से इंडिया बुक को उपलब्ध करवाई गई और गेंदे के रिकार्ड लंबाई के पौधे उगाने का यह रिकॉर्ड राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो गया । इंडिया बुक रिकॉर्ड द्वारा स्मृति स्वरूप प्रमाण पत्र, गोल्ड मेडल और इंडिया बुक की एक प्रति एवं अन्य स्मरण चिन्ह भेजे गए हैं।


     बालाघाट जिले के लिए यह उपलब्धि प्राप्त कर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री दिनेश वर्मा द्वारा जिले को गौरवान्वित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ श्री दिनेश वर्मा को इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स एवं लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad