सौ दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभियान के लिए उत्कृष्ट वीडियो बनाने वाले शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम नायक घोषित
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.......कोरोना महामारी के कारण एक बार फिर से सभी स्कूलों का संचालन बंद कर दिया गया। बच्चों का पढ़ाई बाधित देख बलदाऊ सिंह श्याम ने शासन के निर्देश पर पुनः बच्चो को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए covid -19 के सभी नियमों का पालन करते हुए ,समुदाय से अनुमति लेकर मोहल्ला क्लास प्रारम्भ किया।
बच्चो को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक में चयन किया गया है।संकुल पोड़ी विकास खण्ड कोटा जिला बिलासपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय जमुनाही/तिलकडीह में पदस्थ बलदाऊ सिंह श्याम ने छत्तीसगढ़ "पढ़ई तुहर दुआर" शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल में 100 दिवसीय पठन व गणितीय कौशल विकास अभियान के द्वितीय सप्ताह गतिविधि आधारित वीडियो बनाकर टेलीग्राम ग्रुप में शेयर किया। स्तर दो विषय भाषा में सर्वे आधारित उत्कृष्ट वीडियो बनाने हेतु हमारे नायक में दोबारा स्थान प्रदान किया गया। बता दे तिलकडीह एक ऐसा स्कूल है जहां राज्य व जिले के कई अधिकारी अपने निरीक्षण के दौरान बच्चों के उपलब्धि देख प्रसन्नता व्यक्त किए।पिछले कोरोना काल में लगातार नवाचार तकनीक से बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अगले साल मिलने वाले राज्यपाल पुरस्कार के लिए नामिनेट भी हैं । शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम अन्य शिक्षको के लिए प्रेरणास्रोत है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.