जिपं सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्रीष्मकालीन धान के लिए मांगा पानी , कहा बे मौसम बारिश से किसानो को लगातार हुई है नुकसान
गुण्डरदेही । लगातार खेती कार्य मे नुकसान होने के कारण किसान परेशान हैं वर्तमान में चना गेहू की फसल खराब होने के बाद किसानों के खेत खाली है उसमे अब कोई फसल शेष नही है जिसे देखते हुए किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान के लिए बांध से पानी देने की मांग की है ! उक्त मांग करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व बालोद जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि बारिश की अनिमियता से खरीब फसल में उत्पादन बहुत कम हुआ है फसल काटने के बाद पानी गिरने से भी किसानों को नुकसान हुआ है लागत के अनुरूप उत्पादन नही होने के कारण किसानों को पहले ही नुकसान हो चुका है वही ओनहारी फसल से किसानों को कुछ उम्मीद थी लेकिन उस पर भी मौसम की मार पड़ गई है ऐसे में किसानों को दलहन तिलहन के लिए तत्काल क्षतिपूर्ती राशि दी जाए वर्तमान में गंगरेल बांध में 28 टीएमसी से अधिक पानी है ग्रीष्मकालीन धान के लिए अधिकतम 2 से 3 टीएमसी पानी ही लगता है ऐसे में धान के लिए किसानो को पानी दिया जाना चाहिए
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.