सिवनी स्वास्थ्य
महाशिवरात्रि पचमढ़ी मेला स्थगित, अपर कलेक्टर ने श्रद्धालुओ से किया अनुरोध पचमढ़ी न आए,
सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी। इन दिनों हर जगह कोरोना के मरीजों के मिलने की संख्या में तेजी से वृद्धि बनी हुई है। इसी के चलते मेला व अन्य आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ भी भीड़ भाड़ ना हो इसके लिए विभिन्न नियम कानून कायदे भी बनाए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पचमढ़ी मेला में सिवनी जिले से भी हजारों भक्त जाते है।
अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया ने बताया है कि कोविड-19 से बचाव की दृष्टि से जिले में समस्त मेले, जुलूस व अन्य आयोजनो पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी क्रम में पचमढी में आयोजित होने वाले शिवरात्रि मेले को भी स्थगित किया गया है। अपर कलेक्टर ने अन्य राज्यो व स्थानीय जिलो से आने वाले श्रद्धालुओ से अनुरोध किया है कि वे पचमढ़ी न आए।
इस संबंध में प्रदेश के बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, बालाघाट, सीहोर, रायसेन जिला कलेक्टर सहित महाराष्ट्र आदि प्रदेशो से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तदाशय की सूचना अपने स्तर से देने का अनुरोध किया है। साथ ही इस आशय का प्रचार-प्रसार अपने क्षेत्र में करने का भी अनुरोध किया है।
छिंदवाड़ा में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, 73 नए पॉजिटिव मिल
छिन्दवाड़ा जिले में आज मंगलवार को 73 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 283 हुई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.