Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 22, 2022

अधिकारी ग्राउंड जीरो पर जाकर देखें निर्माण कार्यों की हकीकत-------मंत्री श्री कावरे

 विकास कार्यों की समीक्षा 


अधिकारी ग्राउंड जीरो पर जाकर देखें निर्माण कार्यों की हकीकत-------मंत्री श्री कावरे



     


      बालाघाट।मध्य प्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री राम किशोर "नानो" कावरे ने आज 22 जनवरी को जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विशेषकर विकासखड परसवाड़ा, किरनापुर और बालाघाट के ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की । बैठक में जिला पंचायत की प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार,  लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राजीव श्रीवास्तव, प्रधानमंत्री ग्राम विकास सड़क अधिकरण के महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, जनपद पंचायत परसवाड़ा, किरनापुर, बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित थे।


      आयुष मंत्री श्री कावरे ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राउंड जीरो पर जाकर निर्माण कार्यों की स्थिति देखें, तभी उन्हें हकीकत का पता चलेगा।  मंत्री श्री कावरे ने कहा कि मैं जब भी गांवों के भ्रमण पर जाता हूं तब स्थिति उससे बिल्कुल अलग मिलती है जो अधिकारियों द्वारा उन्हें बताई जाती है । निर्माण विभागों के अधिकारी ग्रामोंं  का प्रमाण कर देखें कि कहां कहां पर सड़कों की जरूरत है और कहां पर  सड़कें बनाई जा सकती है । उन सड़कों के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति प्रदान करें। ऐसी सड़कों के लिए राशि का इंतजाम कहां से करना है इसकी चिंता मेरी रहेगी और मैं इसके लिए बजट लाऊंगा।


        प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा के दौरान आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा कि वर्ष 2016-17 में कुछ ग्रामों में ठेकेदारों के द्वारा आवास बनवाए गए हैं, इन आवासों की राशि ठेकेदार द्वारा निकाल ली गई है लेकिन आवास नहीं बनाए गए हैं। ऐसी स्थिति के कारण बालाघाट जिले की प्रगति आवास के मामले में कम हो रही है । इस स्थिति को सुधारा जाए और जो आवास अधूरे रह गए हैं उनको शीघ्र पूरा कराया जाए और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।  मंत्री श्री कावरे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मकान बनाने के लिए रेत रियायती दर पर मिलना चाहिए। गत वर्ष भी इस योजना के हितग्राहियों के लिए रियायती दर पर रेत की व्यवस्था की गई थी । लेकिन कुछ सरपंचों द्वारा इसका दुरुपयोग कर रेत की बिक्री की गई है । अतः इस वर्ष ऐसी स्थिति नहीं आना चाहिए और रियायती  दर की रेत का आवास योजना के हितग्राहियों को सही सही लाभ मिलना चाहिए।


     मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा कि इस योजना में जितने मानव दिवसों का रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य जिले को मिला है उस लक्ष्य को पूरा किया जाए।  जहां पर जरूरी हो वहां पर जाब कार्ड धारकों को काम दिया जाए । काम की गुणवत्ता के साथ ही मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। आजीविका मिशन के कार्यों की चर्चा करते हुए मंत्री श्री कावरे ने कहा कि आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है इन्हें और भी रोजगार मूलक गतिविधियों में शामिल करने की जरूरत है।


       बैठक में बताया गया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले को चालू वर्ष 2021-22 मे 196 लाख मानव दिवसों के रोजगार सृजन का लक्ष्य दिया गया था और यह लक्ष्य पूर्ण कर दिया गया है । मनरेगा के कार्यों में मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले को 66 हजार 469 आवासों का लक्ष्य मिला है । इनमें से बालाघाट विकासखड में 6800 परसवाड़ा में 3400 एवं किरनापुर विकासखंड में 8400 आवासों का लक्ष्य शामिल है ।


जिला पंचायत प्रधान ने मंत्री श्री कावरे को भेंट की "गीता"         


        मध्य प्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर कावरे के मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत पहुंचने पर जिला पंचायत की प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन ने उनका स्वागत किया और उन्हें उपहार स्वरूप  "श्रीमद भागवत गीता" भेंट की । श्रीमती बिसेन ने कहा कि श्री कावरे विधायक रहते अनेक बार जिला पंचायत आ चुके हैं, लेकिन मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत उनका आगमन हुआ है । हम सभी उनका हृदय से स्वागत करते हैं। आयुष मंत्री श्री कावरे ने इस अनमोल भेंट के लिए जिला पंचायत प्रधान श्रीमती बिसेन के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad