कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने रिसाली ने उठाया कदम...
नगर पालिक निगम, रिसाली - बीते बुधवार को 10 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस घटना से आहत रिसाली नगर पालिक निगम की महापौर शशि सिन्हा ने कुतों की संख्या को नियंत्रित करने पहल शुरू कर दी।
उन्होंने गुरूवार को आहत मासूम के रिहायसी क्षेत्र पहुंची और आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने अभियान की शुरूआत की।
महापौर शशि सिन्हा ने निर्देश दिए कि अभियान की शुरूआत प्रभावित क्षेत्र में पहले शुरू करे। महापौर ने अपनी उपस्थिति में गलियों में बैठे आवारा कुत्ता को पकड़ने निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि कुत्तों का बधियाकरण करने वर्तमान में स्थाई व्यवस्था नही है।
इसलिए उन्होंने नेवई गोठान स्थित बनाए गए मुर्गी पालन शेड में बधियाकरण करने की व्यवस्था करे। अभियान शुरू करने से पहले महापौर व एमआईसी सदस्य चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, पार्षद डाॅ. सीमा साहू, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख ने आशीष नगर का भ्रमण किया।
आम नागरिकों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। हर रोज 10 कुत्तों की नसबंदी
रिसाली नगर पालिक ने कुत्तों को नसबंदी करने का कार्य निजी हाथों को सौपा है। वे अपने संसाधन से हर रोज कम से कम 10 आवारा कुत्तांे को पकड़कर उसे नसबंदी करने का कार्य करेंगे। अभियान सबसे पहले आशीष नगर क्षेत्र में चलेगा।
पार्षद से कर सकते है शिकायत
अभियान संबंधित क्षेत्र के पार्षद की माॅनिटरिंग में चलाया जाएगा। रिसाली निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
नागरिक आवारा कुत्ता की संख्या अधिक होने पर स्थानीय पार्षद के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हे।
नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि कुत्तों का बधियाकरण करने स्थल का चयन किया जा चुका है। कक्ष तैयार करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
आयुक्त ने बताया कि आवारा कुत्तों को मारने पर प्रतिबंध है। उनकी संख्या को रोकने बधियाकरण करने का प्रावधान है। इसी के तहत कार्य योजना तैयार किया जा रहा है।
------------------------------------------------------------
नगर पालिक निगम रिसाली/जनसंपर्क विभाग/ 20 जनवरी 2022/क्रं.-01/शैलेश साहू/मुकेश देशमुख
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.